डिलीवरी में हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 14:10

प्रेग्नेंट महिलाओं में हीमोग्लोबिन का लेवल 12 से कम नहीं होना चाहिए. अगर 11 से कम हो तो इसका मतलब है कि आपको एनीमिया है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो मां और बच्चे दोनों की सेहत को खतरा हो सकता है.

महिला का HB लेवल घटने से कौन-कौन सी परेशानी हो सकती हैं।
सिर में दर्द होना
सांस फूलना और चक्कर आना
घबराहट और कमजोरी महसूस होना
मिजाज़ में चिड़चिड़ापन होना
थकान महसूस होना
ध्यान लगाने में कमी होना
सीने में दर्द होना
खून की कमी होना
ठंड ज्यादा लगना
हाथ और पैर ठंडे होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला के खून में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं हो तो बॉडी के अंगों और ऊत्तकों तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम होगी। ऑक्सीजन की कम सप्लाई महिला और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं की बॉडी में हीमोग्लोबिन कम होने का खतरा अधिक रहता है। इस दौरान महिलाओं का HB लेवल कम से कम 12 होना जरूरी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info